शिमला। मानसून सत्र की समाप्ति के उपरांत केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल से भाजपा सांसदों, सुरेश कश्यप, मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा, कांगड़ा से सांसद कृष्ण कपूर एवं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की। हालांकि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन इस दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की गई।
