कुल्लू। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को कुल्लू के मौहल विश्राम गृह में जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषा विभाग में रिक्त पदों की जानकारी उनके पास है और इन पदों को शीघ्र भरने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार का दौरा उनके सहयोगी प्रोफेसर शशिकांत के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए तय किया गया था।
अग्निहोत्री ने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों की समीक्षा के लिए वे जल्द ही कुल्लू का एक विस्तृत दौरा करेंगे। इस दौरान उपायुक्त तोरुल रवीश समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
