Spread the love

शिमला। प्रदेश सरकार के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने जाइका वानिकी परियोजना के संवाद पत्र के 14वें संस्करण का विमोचन किया। बुधवार को जाइका मुख्यालय शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने हिंदी संस्करण परियोजना संवाद पत्र और अंग्रेजी संस्करण न्यू लैटर का विधिवत शुभारंभ किया। 

जाइका मुख्यालय पहुंचने पर परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक एवं वन विभाग के मुखिया समीर रस्तोगी, परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नन्द शर्मा और जैव विविधता विशेषज्ञ डा. एसके काप्टा ने नरेश चौहान का भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि परियोजना के इस संवाद पत्र में गत तीन महीने के दौरान सफलतापूर्वक हुई गतिविधियों के बारे जिक्र किया गया है। इसमें फिल्ड स्तर पर सेवाएं दे रहे विषय वस्तु विशेषज्ञ, क्षेत्रीय तकनीकी इकाई समन्वयक और वन विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद पत्र के सफल प्रकाशन के लिए नरेश चौहान ने जाइका वानिकी परियोजना की पूरी टीम की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इस परियोजना से जुड़कर आजीविका में सुधार कर रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भी परियोजना में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।  अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच कीमती समय निकाल कर यहां पहुंचने पर परियोजना प्रबंधन इकाई के समस्त स्टाफ ने नरेश चौहान का आभार व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *