शिमला विधानसभा के दो मंडलों में नियुक्त हुए राजीव पंडित शिमला संजीव चौहान (पिंकू) संजौली मंडल अध्यक्ष
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दो मंडल कसुम्पटी शहरी भारत भूषण, कसुंपटी ग्रामीण राहुल ठाकुर
शिमला ग्रामीण के दो मंडल शिमला ग्रामीण यशपाल ठाकुर, सुन्नी में शिवानी ठाकुर बनी अध्यक्ष
शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 171 मंडलों का गठन किया है। इससे पहले प्रदेश में मंडलों की संख्या 74 थी, जिसे अब बढ़ाकर हर क्षेत्र को संगठनात्मक रूप से कवर किया गया है। इसी के तहत मंगलवार को शिमला मंडल की बैठक में बने दो मण्डलों की घोषणा की गई। इसमें चुनाव प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता जिलाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, मीडिया सह प्रभारी रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, सपना कश्यप, गणेश दत्त उपस्थित रहे।

शिमला मंडल के चुनाव में शिमला मंडल से राजीव पंडित और संजौली मंडल से संजीव चौहान (पिंकू) को अध्यक्ष चुना गया। इन नामों की घोषणा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सत्ती ने की। कसुम्पटी मंडल की घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल व शिमला ग्रामीण की घोषणा सूरत नेगी व विधायक दीपराज ने की। सत्ती ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और पार्टी में हर कार्य लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत किया जाता है।
सत्ती ने कहा कि भाजपा के 171 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का काम तेज हो गया है। यह मंडल भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। सतपाल सत्ती ने कहा कि यह प्रक्रिया न केवल संगठन को सशक्त बनाएगी, बल्कि प्रदेश में पार्टी की मजबूती को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
लोकतंत्र और अनुशासन का प्रतीक है भाजपा
सत्ती ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा प्रत्येक कार्यकर्ता को निर्णय प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर देता है और जनता की सेवा को सर्वोपरि मानता है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति यह दर्शाती है कि भाजपा अनुशासन और लोकतंत्र के प्रति पूरी तरह से समर्पित है।
सतपाल सत्ती ने कहा की जिला शिमला में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही। सत्ती ने इसके सफल आयोजन के लिए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा की संगठनात्मक परंपरा का एक आदर्श उदाहरण है। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के इस कदम के जरिए आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक प्रभावशाली बनाने का विश्वास व्यक्त किया है।
