शिमला। कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष दीपक राठौर ने शिमला शहर में संगठन की मजबूती के लिए मनोज कुमार को इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दीपक राठौर ने राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की मजबूती के लिए मनोज चौहान को शिमला नगर निगम के 34 वार्डों का अध्यक्ष नियुक्त किया है और उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा है।
