शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व युवा विरोधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर आज राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के उपलक्ष्य पर युवा कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से जिलाधीश कार्यालय तक बेरोजगार युवाओं के पक्ष में जोरदार रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश जगदेव गागाा व दमन बाजवा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव जगदेव गागाा व दमन बाजवा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज करोड़ों युवा बेरोजगारी की मार से त्रस्त हैं। देश बेरोजगारी और कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है और मोदी सरकार रोजगार देने वाले संस्थानों एवं सरकारी उपक्रमों को नीजि हाथों में बेचने में व्यस्त है। इन दोनो नेताओं ने युवाओं को आह्वान किया कि वे भाजपा की विफलताओं और युवा विरोधी सोच का जनता में पर्दाफाश करने के लिए आगे आएं।

हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि देश व प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेलने वाले युवा विरोधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर देश व प्रदेश के करोड़ों युवाओं के साथ हैं। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि 30 करोड़ भारतीय युवा बेरोजगार हैं, लेकिन मोदी का ध्यान केवल दस पंद्रह उद्योगपतियों को अमीर बनाने में हैं।
मनीष ठाकुर ने कहा कि महज कोरोना काल में 12 करोड़ लोगों के रोजगार चले गये और पिछले 40 वर्षों से बेरोजगारी दर सब से ज्यादा हुई हैं। उन्होंने कहा कि कोई सोया है तो उस को जगाया जा सकता है, लेकिन ये सरकार युवाओं को बेरोजगार बनाकर सोने की नौटंकी कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से आहवान कि अब इस सरकार को उखाड़ फैंकने का समय आ गया हैं। मनीष ठाकुर ने कहा कि देश के युवाओं को अब भाषण सुनने की नहीं, बल्कि रोजगार की जरूरत हैं, जुमलेबाजी नहीं युवाओं को काम चाहिए।
