Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श व प्रेम का पथ आज भी देश का मार्ग प्रसस्त करता है। उन्होंने कहा है कि 2 अक्टूबर का यह ऐतिहासिक दिन हमारे लिए तभी सार्थक सिद्ध होगा, जब हम उनके दिखाएं गये सत्य, प्रेम और अहिंसा के पथ का अनुसरण करेंगे।

वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद बोल रहीं थी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश की एकता और अंखडता को कायम रखने के लिए हमें देशभक्तों के दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए किसी भी बलिदान को हमेशा तैयार रहना चाहिए।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद करते हुए उनके छायाचित्र पर पार्टी के अन्य नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज हम देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जिस भारत की कल्पना की थी, उसे हम सबको मिल कर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश प्रगति की राह पर आगे बढ़े, इसके लिए सभी को प्रेम भाव से आगे बढ़ना होगा।

पार्टी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, पूर्व विधायक आदर्श सूद, कांग्रेस महासचिव हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम, आनंद कौशल, सुधीर आजाद, कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक,

सचिव भूपेंद्र कंवर, बलदेव ठाकुर, विकास कालटा, राजेश वर्मा, उषा मेहता, उषा दिबांटा, अध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवादल शिमला ग्रामीण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण, गोपाल शर्मा, शांडिल, श्रीकांत शर्मा, हेमराज, किरपा राम,अनिल चौहान, सतपाल, देवेंद्र मांटा के अतिरिक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब डा. दिनेश शर्मा चंदेल, प्रभा वर्मा, बृंदा सिंह, कृष्णा जरयाल, कमलेश ठाकुर, विन्नी शर्मा, लोकेश्वरी देवी व पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *