मन की बात कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं – जयराम ठाकुर
देशवासियों के प्रेम ने मन की बात कार्यक्रम को बनाया दुनिया का सर्वप्रिय कार्यक्रम
सोलन। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमारहट्टी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। मन की बात दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। जो भारत के साथ-साथ दुनिया भर में प्रमुखता से सुना जाता है। इस कार्यक्रम को देश-दुनिया के लोगों भरपूर सहयोग मिला। मन की बात कार्यक्रम के दस साल पूरे होने पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी।निदा पक्ष ने बताया कि आजदस साल पहले विजयादशमी के दिन तीन अक्तूबर 2024 को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण शुरू किया गया था जिसके बाद से यह कार्यक्रम अनवरत वर्षों से चल रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दुनिया के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम के माध्यम से देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिली, उचित मंच और सम्मान मिला। इस कार्यक्रम से लोग एक दूसरे की उपलब्धियां, विपरीत परिस्थितियों में हार न मानने और हर हाल में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। देश के कोने-कोने में छुपी प्रतिभाओं को निखारने में मन की बात कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लोकप्रियता के लिहाज़ से ‘मन की बात’ कार्यक्रम पहले दिन से शीर्ष पर रहा इसके पीछे कार्यक्रम की विविधता और सर्वसमावेशी होना है।
नेता प्रतिपक्ष ने सोलन में सदस्यता अभियान की समीक्षा की
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने सोलन में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिये युवा वर्ग हो या महिलाएं। सभी वर्गो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस तरह के तकनीक फ्रेंडली अभियान पहले देश में अन्य पार्टी द्वारा नहीं चलाए गए। तकनीकी से सदस्यता ग्रहण करने के अभियान में युवाओं से लेकर बुजुर्गों सभी में भारी उत्साह है। आज पूरे देश से भाजपा को ऐतिहासिक सहयोग मिल रहा है। भाजपा देश की ही नही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा के आज पूरे देश मे सबसे ज्यादा सदस्य है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने की। इस बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल, जिला अध्यक्ष रतन पाल समेत पार्टी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
