Spread the love

शिमला। भारतीय जनता पार्टी औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुमित शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के उपरांत प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं ज़िला संयोजकों की घोषणा की है।

सुमित शर्मा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में समर सिंह चंदेल (नालागढ़, सोलन ), मनोज बिंदल (परवाणु, सोलन) सुधांशु कपूर (मंडी), अनिल शर्मा (पालमपुर), सचिन महाजन (डलहौज़ी चम्बा), दिनेश सिंह (नूरपुर), नवीन अग्रवाल (पौंटासाहिब, सिरमौर), जगदीश तोमर (शिलाई, सिरमौर), राजीव राणा (हरोली, ऊना)  एवं महेन्द्र डढवाल (गगरेट, ऊना) को औद्योगिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।

शर्मा ने कहा कि ज़िला संयोजकों में संजीव शर्मा को ज़िला सोलन, मुकेश आर्य को ज़िला सिरमौर, विकास सूद को ज़िला मंडी, दीपक धीमान को ज़िला पालमपुर, ओम् प्रकाश ठाकुर को ज़िला कुल्लू, निशांत चौहान को ज़िला महासू, प्रवेश कुमार को ज़िला किन्नौर, प्रेम डोगरा को ज़िला बिलासपुर, दिल्लु राम को ज़िला सुंदरनगर, कूलभूषण को ज़िला देहरा, मुनीष त्रिवेदी को ज़िला कांगड़ा, विरेंदर कुमार को ज़िला नूरपूर, प्रदीप गर्ग को ज़िला हमीरपुर, रोहित वर्मा को ज़िला ऊना, विजय शर्मा को ज़िला शिमला एवं राहुल ठाकुर को लाहौल एवं  स्पिति का औद्योगिक प्रकोष्ठ का ज़िला संयोजक नियुक्त किया गया है। औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने सभी नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों एवं ज़िला संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए एक सप्ताह के अंदर अपने अपने ज़िला की कार्यकारिणी एवं मंडल संयोजकों की नियुक्ति एवं मंडल कार्यकारिणी बनाने के लिए कहा गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *