Spread the love

शिमला। हिमाचल की बेटी मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत पर शिवसेना के नेता संजय राऊत द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद कहा कि शिवसेना अपने मूल उद्देश्य से भटक चुकी है। संजय राऊत जैसे नेता ने सभी मर्यादाओं को लांघ कर जिस तरह हमारे प्रदेश की बेटी कंगना रणौत को गाली गलौच तक उतरकर बड़ी मुसीबत मोल ले ली है। उन्होंने कहा कि इस हरकत से देश के समस्त महिला वर्ग का अपमान हुआ है, पूरे भारत में विरोध हो रहा है। 

रश्मिधर सूद ने शिवसेना को आगाह करते हुए कहा की भाजपा महिला मोर्चा इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। संजय राऊत ने यदि शीघ्र कंगना रणौत से इस घिनोनी हरकत पर माफी नहीं मांगी तो महिला मोर्चा शिवसेना के नेता को सबक सिखाने के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। वहीं, मोर्चे की प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रेम चौहान ने कहा कि महिला मोर्चा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कंगना रणौत को सुरक्षा देने के निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त करता है।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *