Spread the love

शिमला।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रदेश के कुल्लू जिले के पूईद गांव के निवासी 24 वर्षीय पैराट्रूपर बालकृष्ण तथा बिलासपुर जिले की हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव निवासी 43 वर्षीय कमांडो सूबेदार संजीव कुमार के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि शहीद हुए जवानों ने देश के लिए महान बलिदान दिया है तथा देश व प्रदेश को उनकी इस शहादत पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद हुए जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों को इस दुखद घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *