Spread the love

धर्मशाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने घर-घर संपर्क अभियान के तहत देहरा में कहा कि सत्ता का दुरुपयोग लंबे समय तक नहीं चलेगा। हिमाचल में विधानसभा में भाजपा की संख्या बल बढ़ेगा और कांग्रेस की नाक में नकेल डालकर कांग्रेस को कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इन तीनों उपचुनावों में जीत हासिल करेगी, क्योंकि जनता को हिमाचल में तानाशाही सरकार पसंद नहीं है। 

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा हिमाचल की प्रगति एवं विकास के लिए काम किया है। हिमाचल में करोड़ों के काम किए हैं, पर इस कांग्रेस सरकार ने तो प्रदेश में चले चालाए कामों को भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने पूरे प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया हो, अब चुनावों के समय विकास की रोशनी के झूठे वायदे कर रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेसी सरकार केवल मात्र डरा धमका कर वोट हासिल करना चाहती है और उसमें यह असफल रहेगी। यह सरकार केवल मात्र भ्रष्टाचार और माफिया राज को बढ़ावा देने वाली सरकार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि भ्रष्टाचार के मामलों पर वह और उनका मित्रमंडल चुप क्यों है? हिमाचल में दादागिरी कौन फैला रहा है? उन्होंने कहा कि अगर इस पर मुख्यमंत्री मौन हैं तो इसका मतलब वह यह स्वीकार करते हैं कि उनकी यह सरकार भ्रष्ट है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *