शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने गत दिनों यहां इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि और शिमला शहर के विधायक हरीश जनार्था विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोटेरियन रुचिरा टांगरी ने डिस्ट्रिक्ट 3080 के जोन 1 की पहली महिला असिस्टेंट गवर्नर और रोटेरियन माला सिंह ने रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस के प्रेसिडेंट पद का कार्यभार संभाला। रुटेरियन अरुण शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट, रोटेरियन तरुणा कौशल को सेक्रेट्री, रोटेरियन नीलम गुप्ता को कोषाध्यक्ष, रुटेरियन गार्गी कपूर की एडिटर, सी ए शिवानी, रो. गुरप्रीत सौंध की जाॅइंट और इग्जेक्युटिव सेकेट्ररी के रूप में पिनिंग की गयी। क्लब में इस वर्ष 19 नए सदस्य जोड़े गए, जिससे क्लब की सदस्य संख्या 69 हो गई है।
क्लब की चौथी प्रेसिडेंट बनी माला सिंह ने कहा कि जनहित के कार्यों के अलावा हम पर्यावरण, हेल्थ, वोकेशनल ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट जैसे कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि हम वे कार्य करेंगे जो किसी की जिंदगी को बेहतर बनाए।
मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह ने रोटरी क्लब हिल क्वीन्स द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं, हरीश जनारथा ने इस मौके पर शहर में क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों में अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
डिस्ट्रिक्ट 3080 के पी डी जी रोटेरियन वी पी काल्टा रोटेरियन अतुल टांगरी, रोटेरियन रोहित करोल और रोटेरियन परीक्षित महदूदिया विशेष तौर पर इस अवसर पर मौजूद थे। इस मौक़े पर शिमला शहर के रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, मिड डाउन आदि के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
