Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में तीन विधानसभा उप चुनावों के संदर्भ में चुनाव वॉर रूम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों चुनाव हलकों के लिये समन्वयक नियुक्त किये गए और सभी पदाधिकारियों को चुनावी प्रबंधन के लिये आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान (पांडु) ने इस दौरान कहा कि इन तीन उप चुनावों के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भी मजबूत होगी। कांग्रेस विधायक दल की संख्या 38 से बढ़कर 41 हो जाएगी।

महेश्वर चौहान ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार का गठन हुआ है सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन बहाल और महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि देने के महत्वाकांक्षी योजनाओं को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने महिलाओं को सम्मान राशि रुकवाने के लिये चुनाव आयोग का दरवाजा तक खटखटाया।  कांग्रेस ने चुनावों के दौरान महिलाओं को गारंटी दी थी कि जिन महिलाओं को आदर्श आचार संहिता के चलते यह राशि जारी नहीं हुई है उन्हें चुनाव खत्म होने के तुरन्त बाद जारी कर दिया जाएगा। उसे सरकार एक मुश्त  तीन महीने की राशि 4500 रुपए देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार की वजह से कई महिलाएं सम्मान निधि के फॉर्म नही भर पाई थी  उसके झूठे प्रचार का आज परदाफाश हो गया है। कांग्रेस की गारंटियां सरकार का राजधर्म है और सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके हरहाल पूरा किया जाएगा। 

महेश्वर चौहान ने कहा कि बुधवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के चुनाव क्षेत्र हरोली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल की अगुवाई में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुक्ख सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया। ऊना जिला की 7280 महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी, जिनके खातों में एक मुश्त 4500 रुपए का भुगतान हुआ।  

चौहान ने आरोप लगाया कि विपक्ष का रवैया ग़ैर जिम्मेदाराना है। वह लगातार विकास की योजनाओं में रोड़ा अटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 15 महीनों में केंद्र से मिलने वाली मदद को रुकवाने का काम किया है। यहां तक कि त्रासदी के समय भी कांग्रेस सरकार को भाजपा का कोई भी समर्थन नहीं मिला। केंद्र से मिलने वाली वित्तीय मदद के प्रस्ताव का भी इन्होंने विरोध किया, परंतु अब हिमाचल का जनता इनको पहचान चुकी है। वह भाजपा की हिमाचल विरोधी सोच को अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी 10 जुलाई को प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी और तीनों सीटें कांग्रेस की झोली में डाल कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हाथों को मजबूत करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *