Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस तीनों उप चुनावों में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है, जल्द ही पार्टी इन तीनों चुनाव क्षेत्रों में अपना चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू करेगी।

प्रतिभा सिंह ने सोमवार को नालागढ़, हमीरपुर व देहरा ब्लॉक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों के साथ दूरभाष पर चुनाव की तैयारियों का ज्याजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अतिरिक्त वह स्वयं भी इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन तीनों चुनाव क्षेत्रों में चुनाव प्रचार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहले ही चुनाव वार रूम, मीडिया रूम व लीगल समन्वय कमेटियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने 6 विधानसभा उपचुनावों में से चार पर शानदार जीत हासिल की है और अब तीन उप चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व विधानसभा प्रभारियों से आज से ही चुनाव मैदान में उतरने व बूथ कमेटियों के साथ पूरा तालमेल करने के साथ लोगों को प्रदेश सरकार के जन कल्याण कार्यों से भली प्रकार से अवगत करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि व कर्मचारियों को ओपीएस  बहाल करने जैसे उल्लेखनीय निर्णयों से लोगों को भलीभांति अवगत करवाया जाना चाहिए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *