Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी ने सरकार बनते ही पहले दिन पीएम किसान योजना की फाइल पर दस्तखत 

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार शपथ लेने एवं केंद्र मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि भारत के विकास की यात्रा अब तेजी पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्राकर से भारत ने अभी तक प्रगति की गाथा लिखी है वह स्वर्णिम है और आने वाले समय में भी यह जोरदार रहने वाली है। 

डॉ. बिंदल ने कहा कि पीएम किसान योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनते ही पहले दिन पीएम किसान योजना की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। पीएम मोदी ने 17वीं किस्त जारी करने की फाइल को पास कर दिया है। ऐसे में अब लाभार्थियों को 17वीं किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में इस बार 9.3 करोड़ किसानों को 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा। वहीं, इस बार किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये जारी होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जिस प्रकार से काम कर रही थी  उससे तेज गति से मोदी 3.0 काम करेगी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है,  सावित्री ठाकुर और निमूबेन बंभानिया को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। महिला सम्मान में भी भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने जगत प्रकाश नड्डा को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और उससे पहले कई राज्यों के चुनावों में भाजपा को शानदार जीत दिलाने वाला जगत प्रकाश नड्डा को यह जिम्मेदारी अति शोभनीय है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *