Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को लाहौल स्पीति पहुंचते ही एक बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने जिलाध्यक्ष लाहौल-स्पिति एवं मण्डल अध्यक्ष की संस्तुति पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर 6 पदाधिकारियों की सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया। 

जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई, उनमें लोबजंग ज्ञालसन प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पलजोर छेरिंग जिला महामंत्री, लक्ष्मण ठाकुर जिला महामंत्री, शमशेर सिंह जिला उपाध्यक्ष, पलदन नामज्ञाल मीडिया प्रभारी और सोनम अंगदुई मण्डल महामंत्री स्पिति शामिल हैं। इन्हें तुरंत प्रभाव से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया। डॉ. बिंदल ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पार्टी अनुशासित है और अनुशासनहीनता के खिलाफ है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *