Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस सेवादल में संगठन अध्यक्ष अनुराग शर्मा की संस्तुति पर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष कसुम्प्टी शक्त राम कश्यप को पदोन्नत कर ग्राम विकास सेवा समिति जिला शिमला का संयोजक नियुक्त किया गया है।
वहीं, ब्लाॅक कांग्रेस सेवादल कसुम्पटी के अध्यक्ष व कार्यकारिणी की नियुक्तियां भी की गई। ब्लाॅक कांग्रेस कसुम्प्टी का अध्यक्ष बलदेव पुरी, ब्लाॅक महासचिव जगत राम कश्यप व बिशन सिंह कश्यप, सचिव नेत्र सिंह, पुरण दत्त, लायक राम, राजिंदर सिंह वर्मा, कम्युनिकेशन को-आर्डिनेटर मदन लाल शर्मा, ज्वाइंट को-आर्डिनेटर कम्युनिकेशन राम स्वरूप, को-आर्डिनेटर सोशल मीडिया सुख राम  को बनाया गया। वहीं ध्वज प्रभारी सुमन कश्यप को बनाया गया।
ग्राम विकास सेवा समिति के संयोजक शक्त राम कश्यप व ब्लाॅक कांग्रेस सेवादल कसुम्प्टी के ब्लाॅक अध्यक्ष बलदेव पुरी ने कसुम्प्टी के विधायक श्री अनिरूद्ध सिंह, सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा व सेवादल के पदाधिकारियों का नियुक्तियों के लिए धन्यवाद किया। वहीं, अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे संगठन को और मजबूती की ओर ले जाएंगे और अपने दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *