Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन रहा है‌। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अथक मेहनत है, जिस कारण आज देश बुलंदियां छू रहा है। 

डॉ. कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ताजा आंकड़े जारी किए गए थे। इन आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवे सप्ताह शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। 22 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 642.631 बिलियन डॉलर पहुंच गया है। यह अब तक का सर्वोच्च स्तर है। पांचवे सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा कोष में 140 मिलियन डॉलर की वृद्धि देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि भारत के गोल्ड रिजर्व में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 22 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 347 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ा है। इस बढ़त के बाद भारत को गोल्ड रिजर्व 51.487 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गया है। इस दौरान एसडीआर यानी विशेष आहरण अधिकार घटा है। भारत का एसडीआर 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 18.219 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गया है। आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के साथ भारत की आरक्षित स्थिति भी 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर कम होकर 4.662 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई। आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार  22 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौन विदेशी मुद्रा संपत्ति 123 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 568.264 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और भाजपा का जो संकल्प है। इसमें स्पष्ट है कि 2047 में भारत विकसित भारत होगा। यह संकल्प साकार होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि हमारे देश के पास पीएम मोदी के रूप में एक सशक्त एवं शक्तिशाली नेतृत्व है जिसका डंका पूरे विश्व में बजता है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *