Spread the love

रिकांगपिओ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को ठगने का काम किया और उनका ठगने का काम अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को झूठ बोलना सीखना है तो कांग्रेस के नेताओं से सीख लेना चाहिए। वे मंगलवार को जनजातीय जिले किन्नौर के निचार में निचार भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता सूरत नेगी और कौल नेगी भी मौजूद थे। 

डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस का 10 साल का कार्यकाल कुशासन और भाजपा का 10 साल का कार्यकाल सुशासन के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जन सेवा भाजपा की प्रतिबद्धता है। आयुष्मान भारत और हिम केयर से हिमाचल के लाखों लोगों को बड़ा फायदा मिला है और अब केंद्र में आने वाली भाजपा की भाग-3 सरकार में इस योजना का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कि भाजपा के पास एक राष्ट्र-एक चुनाव योजना को लेकर सकारात्मक सुझाव आए हैं। अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाए तो देश को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र में भी एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू करने का वादा किया है। उन्होंने कहा की भाजपा के पास एक सशक्त नेतृत्व, नीति और नीयत है। कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *