Spread the love

शिमला। शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा हलके के जुब्बल की ग्राम पंचायत झालटा के कई लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की है। इस पंचायत के धानसर गांव से सेवानिवृत्त अध्यापक प्रेम सिंह चौहान और युवक मंडल धानसर के प्रधान संदीप चौहान व बद्री मालदार, हुकम सिंह चौहान, मुकेश चौहान, ज्ञान सिंह नानटा, राजेश करशेटा, मेहर चन्द, भोपिन्दर नानटा ने अपने पूरे परिवार सहित शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान जोन अध्यक्ष खनाशनी मनोज रांगटा और क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता कौशल चौहान जी व बूथ अध्यक्ष मनोज चौहान और बटाड़गल्लू के जोन अध्य्क्ष लोकपाल जस्टा भी मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई इन सभी का कांग्रेस पार्टी में विश्वास प्रकट करने पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करती है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *