Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह सम्मान राशि देने के मुद्दे पर भाजपा ने फिर से कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। भाजपा ने पूछा है कि प्रदेश की 18 से 60 वर्ष‌ की सभी महिलाओं को सम्मान राशि देने का वादा कर सत्ता में आने वाली कांग्रेस सरकार अब महिलाओं पर शर्तें क्यों थोप रही है। इससे साफ है कि सरकार आज जो महिलाओं को 1500 रुपए देने के लिए फार्म भरवा रही है, वह महज चुनावी स्टंट है। 

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रमा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की पूरे देश भर में क्या दुर्गति हो गई है यह किसी से नहीं छुपा है। आज कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से पीछे हट रहे हैं। कई जगह तो हालत इतने बदतर हैं कि मिले हुए टिकट भी वापिस किए जा रहे हैं। 

रमा ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनावों से पहले ही महिलाओं की याद आती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इसलिए कि प्रदेश कि महिलाएं भोली भाली व भावनात्मक सोच रखती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू आज महज चुनावों को प्रभावित करने के लिए बिना बजट प्रावधान के और व आधी-अधूरी योजना के महिलाओं को इस योजना का लाभ देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा पहले प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा की, लेकिन अब इसमें कई शर्तें जोड़ दी और अधिकतर महिलाओं को इसके लाभ से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आभास है कि लोकसभा चुनावों में तो उन्हें प्रत्याशी तक नसीब नहीं होंगे,‌ लेकिन हिमाचल में जो सरकार कि स्थिति बनी है, उससे उबरने के लिए जो कार्य उन्हें सत्ता में आते ही करने चाहिए थे, उन्हें आज उपचुनाव को देखते हुए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूलना कांग्रेस की आदत में शुमार है। जिस प्रकार चुनावों के समय भरे फार्म को कूड़े के डिब्बे में डाल दिए थे, उसी प्रकार चुनाव निपटते ही इनको भी डाल दिया जायेगा।

रमा ठाकुर ने मुख्यमंत्री के इस ब्यान को निराधार बताया कि भाजपा महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं जानती हैं कि अगर महिलाओं के विषय में अगर किसी ने सोचा है तो वो केंद्र की मोदी सरकार ने सोचा है। आज उज्जवला योजना सहित ऐसी अनगिनत योजनाएं हैं जो महिलाओं को समाज में आत्मसम्मान के साथ जीने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं प्रदेश में में भी महिलाओं के बहुत सी योजनाएं चलाई गई, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी सरकार को बचाने के लिए एक बार फिर महिलाओं को ठगने का प्रयास न करे। उन्होंने सरकार से प्रश्न भी किया कि यदि सरकार महिलाओं को ठगना नहीं चाहती तो फार्म पर 13 नंबर पर दिखाई जा रही शर्तों का मतलब क्या हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो वादा जिस स्थिति में प्रदेश की मातृ शक्ति से किया था, उसे आदर्श आचार सहिंता के बाद उसी स्थिति में पूरा किया जाये।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *