Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के लिए जारी की गई पांच नारी न्याय गारंटी को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने प्रदेश में भी जारी किया। शिमला में प्रेस वार्ता काे संबाेधित करते हुए जैनब चंदेल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही इन गांरटियाें काे पूरा किया जाएगा। उन्हाेंने गारंटियाें का जिक्र करते हुए कहा कि महालक्ष्मी में गरीब परिवार की एक महिला को एक साल में एक लाख देने, दूसरी गारंटी आधी आबादी पूरा हक में केंद्र सरकार के कार्यालयों में नई नियुक्तियों में आधी नियुक्ति़यां में महिलाओं की नियुक्तियां, तीसरी गारंटी में नारी शक्ति सम्मान में आंगनवाड़ी, मिड डे वर्कर, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मासिक वेतन में केंद्र सरकार का दोगुणा योगदान, चौथी गारंटी अधिकार मैत्री गारंटी में देश की हर पंचायत में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनके अधिकारों को दिलाने के लिए अधिकार मित्र नियुक्त किये जाएंगे। पांचवी गारंटी में सावित्री बाई फुले हॉस्टल गारंटी में भारत सरकार के देश के हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टलों का निर्माण कर इनकी संख्या को दोगुणा करना शामिल है।

चंदेल ने कहा कि महिला उत्थान के लिए जारी पांच गारंटियों को केंद्र की सत्ता में आते ही कांग्रेस पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला उत्थान के प्रति वचनबद्ध है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *