Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने फिर से सैंकड़ा पार कर लिया है। आज हिमाचल के 11 जिलों में कोरोना संक्रमण के 136 नए मामले आए हैं। सिरमौर जिले में 35, कांगगड़ा जिले में 30,  सोलन जिले में 19, चंबा जिले में 16, ऊना जिले में 15, शिमला में 12, बिलासपुर जिले में 3, किन्नौर व हमीरपुर जिले में 2-2 और मंडी व कुल्लू जिले में कोरोना संक्रमण का एक-एक मामला पॉजिटिव आया है। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के 5637 मामले हो गए हैं। इनमें से 4149 रोगी इस रोग से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 141 रोगी ठीक हुए हैं। अब राज्य में 1413 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *