Spread the love

शिमला। राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला शिमला द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक आबकारी नीलामी सामुदायिक भवन शिमला, जिला शिमला में आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की देख रेख में पूर्ण हुई। 

उपायुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा जिला में 26 शराब की इकाईयां बनाई गई थी, जिनका मुल्य 251 करोड़ 44 लाख रुपए तय किया गया था। 26 शराब की इकाईयो में से 18 शराब की इकाईयां 181 करोड़ 70 लाख रुपए में नीलाम की गई, जिनका आरक्षित मुल्य 172 करोड़ 37 लाख रुपए तय किया गया था, जिसमें आरक्षित मुल्य से 5.41 प्रतिशत अधिक राजस्व जुटाने में सफलता हासिल की गई। 

इस अवसर पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग से समाहर्ता विवेक कुमार, अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी (दक्षिण क्षेत्र), पर्यवेक्षक विनोद कुमार, संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, (मध्य क्षेत्र) ऊना और विशाल गोरला, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, शिमला भी उपस्थित रहे। 

 8 इकाइयों की 11 मार्च को होगी नीलामी 

शिमला‌ जिला में 26 इकाइयों में से 18 इकाइयों की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इस नीलामी प्रक्रिया के बाद बची 8 इकाइयों के ठेकों की नीलामी 11 मार्च को होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *