कुल्लू। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सोमवार को यहां हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू व हिमाचल प्रदेश नाटी किंग दलीप चौहान सिरमौरी के युगल गीत के वीडियो का विमोचन किया।
हम हैं पहाड़ी, वीडियो गाने में हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू व दिलीप सिरमौरी ने स्वर दिया है। गाने का फ़िल्मांकन हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन व कुल्लू के मनाली में किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रसिद्ध गायक कुमार शानू व दिलीप सिरमौरी के युगल गीत, हम हैं पहाड़ी, से हिमाचल प्रदेश के समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षण के साथ-साथ देश-विदेश में प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने दिलीप सिरमौरी को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी दिलीप सिरमौरी इसी प्रकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण व प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा कुल्लू के प्रसिद्ध गायक रमेश ठाकुर व अन्य उपस्थित थे।
