Spread the love

शिमला। सुंदरनगर से भाजपा व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस में खुलकर कलह मची हुई है। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि कभी कैबिनेट मीटिंग से मंत्री नाराज होकर बाहर निकलते हैं तो कभी कैबिनेट मीटिंग ही रद्द कर दी जाती है। 

जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद इस बात को कहते हैं कि 80 प्रतिशत विधायक उनके संपर्क में हैं। इसका अर्थ साफ है कि 20 प्रतिशत विधायक सुखविंदर सिंह को मुख्यमंत्री नहीं मानते। कांग्रेस के इसी कलह से लगता है कि सरकार में भारी फूट है और सरकार जल्द ही अपने ही भार से गिर जाएगी।

विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि केवल गुटबाजी ही नहीं, इस पूरे प्रकरण में जनता पीड़ित है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले इन विधायकों के गृह क्षेत्र में कांग्रेस सरकार लोगों को उकसा कर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विधायकों को जो शब्दावली प्रयोग में लाई गई, वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

राकेश जम्वाल ने कहा कि डैमेज कंट्रोल को रोकने के लिए सुक्खू सरकार में धड़ाधड़ ताजपोशियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो प्रदेश चलाने के लिए हिमाचल सरकार के पास पैसा नहीं था, पर आज ज़ब अपने हाथ से सत्ता खिसकती दिख रही तो हर उस विधायक जो उन्हें खिसकता दिख रहा, उन्हें कैबिनेट रैंक से नवाजा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को लताड़ लगाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सरकार में आपसी सांमजस्य नहीं है तो उसका भुगतान प्रदेश की भोली भाली जनता क्यों करें ? गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लोगों को झूठी गारंटियों के सपने दिखा कर बनी है। उन्होंने कहा कि आज कर्ज में डूबा प्रदेश किस प्रकार इन कैबिनेट रैंक भर्तियों का बोझ उठायगा, इस पर भी मुख्यमंत्री कोई विचार कर रहे हैं या नहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *