Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस सेब सीजन से सेब यूनिवर्सल कार्टन‌ में ही बिकेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को बजट में ऐलान किया था और उसके बाद सरकार ने इसे लेकर तैयार किए गए नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत अब सेब 20 किलोग्राम की पैकिंग में ही बिकेगा। 

 सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन को लेकर नियम तैयार कर दिए हैं। सरकार ने इस संबंध में कल देर शाम को अधिसूचना जारी कर इस नियम को लागू करने से पहले 30 दिन के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। लोगों से मिले सुझाव और आपत्तियों के बाद नियमों में संशोधन किया जाएगा। उसके बाद इस सेब सीजन में 20 किलो से ज्यादा की पैकिंग में सेब नहीं बिक सकेगा। 

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत एक्स्ट्रा लार्ज, एक्स्ट्रा स्मॉल, पितु, लार्ज मीडियम, स्मॉल साइज के सब के लिए यूनिवर्सल कार्टन के नियम तय किए गए हैं। साथी सरकार ने सेब की पैकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रे का भी साइज तय किया है। 

तय किए गए नए नियमों के अनुसार सेब की अब यह रहेगी पैकिंग 

एक्स्ट्रा लार्ज साइज का सेब प्रति बॉक्स 80 दाने से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इस पेटी में ट्रे की संख्या भी चार तय की गई है। लार्ज साइज का सेब प्रति बॉक्स सौ दाना तय किया गया है और ट्रे की संख्या 5 रखी गई है। मीडियम साइज का सेब प्रति बॉक्स 125 दाना तय किया गया है और ट्रे की संख्या पांच रखी गई है। स्मॉल साइज का सेब 150 दाना प्रति पेटी तय किया गया है। एक्स्ट्रा स्मॉल साइज का सेब 175 दाना प्रति पेटी तय किया गया है। पितु साइज के सेब की संख्या प्रति पेटी 200 तय की गई है।

सेब की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सरकार ने लिया फैसला 

सरकार ने सेब की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इस साल से यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर साइज के सेब की संख्या प्रति बॉक्स जो तय की गई है, बागवान उससे ज्यादा का सेब बॉक्स में नहीं भर सकेगा। हालांकि पिछले साल सरकार ने इसमें छूट देते हुए 22 किलो की पैकिंग में सेब की बिक्री की अनुमति दी थी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *