Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 167 नए मामले पॉजिटिव आए हैं। सोलन जिले में सबसे अधिक 53 मामले पाजिटिव आए हैं। बिलासपुर जिले में 43 केस आए हैं। हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमण के 26, कांगड़ा जिले में 17, कुल्लू जिले में 8, शिमला में 6, मंडी में पांच, किन्नौर में चार, ऊना, सिरमौर और लाहौल-स्पीति जिलों में कोरोना संक्रमण का एक-एक मामला पॉजिटिव आया है। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 4895 मामले हो गए हैं। इनमें से अब तक 3341 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 107 मरीज ठीक हुए। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 1478 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *