Spread the love

शिमला। राजधानी के शिमला शहर में भीड़-भाड़ नियंत्रित करने के लिए रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एस्केलेटर और लिफ्ट के निर्माण पर 51 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट निर्माण कर रही है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जाखू मंदिर के निर्माणाधीन एस्केलेटर का निरीक्षण किया और कहा कि जाखू मंदिर का पहला आउटडोर एस्केलेटर इसी महीने बनकर तैयार हो जाएगा। 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नव वर्ष के उपलक्ष में जाखू मंदिर में माथा टेका। उन्होंने देवभूमि के कल्याण के लिए प्रार्थना की और हनुमान जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

रोपवे कॉरपोरेशन कार्यकारी एजेंसी के तहत काम करते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात कार्य में जुटा है। 48 मीटर लंबे बनने वाले इस एस्केलेटर पर 7.33 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जो टू- स्पेन होगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जाखू मंदिर में निर्माणाधीन परियोजना महत्वाकांक्षी है। यह शिमला के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है, जहां पर भगवान हनुमान जी की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित है, जो शिमला में आने वाले सभी उम्र के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जाखू मंदिर पँहुच कर इस निर्माणाधीन एस्केलेटर का निरीक्षण किया। जिसमें 4 एस्केलेटर शामिल हैं जोकि मंदिर की पार्किंग से मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी की मूर्ति तक यात्रियों को पहुंचने में सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने काहां कि जाखू मंदिर का पहला आउटडोर एस्केलेटर इसी महीने बनकर तैयार हो जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (कार्यकारी ऐजेंसी) की शिमला में 3 अन्य परियोजनाओं का कार्य निर्माणाधीन है। इसमें पहली परियोजना लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से रिज तक लिफ्ट और ट्रैवलेट्र की है, जिसमें 1 एस्केलेटर, 4 लिफ्ट, रेस्तरां, 2 फुट ओवर ब्रिज और पार्किंग शामिल है। यह यात्रियों को बिना किसी परेशानी के 70 मीटर की लंबी ऊंचाई को पार करने में सक्षम बनाएगा। 

दूसरी परियोजना ऑकलैंड क्षेत्र से पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार तक लिफ्ट की है। यह 1 लिफ्ट और 1 फुट ओवर ब्रिज के साथ 36 मीटर की लंबी ऊंचाई को बिना किसी परेशानी के पार करने में सक्षम बनाएगी। उन्होंने कहा कि तीसरी परियोजना शिमला विकासनगर में लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज है। यह परियोजना विकासनगर से छोटा शिमला तक वाहन यातायात में डिस्टर्ब किये बिना पैदल यात्रियों के लिए एक समर्पित और सुरक्षित मार्ग प्रदान करेगी। यह यात्रियों को बिना किसी परेशानी के 104 मीटर की लंबी ऊंचाई को पार करने में सक्षम बनाएगा। 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से शहरवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों, बुजुर्गों व विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों को आवगमन के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने इन सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री के साथ रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक अपने अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद थे। कॉरपोरेशन के निदेशक ने शहर में जगह-जगह चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं से भी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अवगत करवाया।‌

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *