Spread the love

शिमला। भाजपा विधायक व प्रवक्ता बलवीर वर्मा ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा की स्मार्ट सिटी योजना को भुनाने के लिए आनन-फानन में अपने नाम की पट्टिका लगाती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ढली टनल का उद्घाटन पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बहुत तीव्रता से इस टनल को बनाया है।

वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 जून 2015 को स्मार्ट सिटी योजना की देश के 100 शहरों के लिए शुरू की थी। इसमें हिमाचल प्रदेश के दो शहर शिमला और धर्मशाला इस योजना के अंर्तगत थे। उसी के तहत केंद्र सरकार से सारा पैसा आया था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने 1857 समय के आस-पास ढली टनल बनाई थी और साथ ही में शिमला की ज्यादातर सड़कें भी अंग्रेजों ने बनाई थी।

वर्मा ने कहा कि कांग्रेस, प्रदेश में इतने सालों सत्ता में रही और कोई भी काम शिमला शहर के अंदर कांग्रेस सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शिमला शहर को बहुत पैसा मिला है। इसके तहत ढली टनल का निर्माण भी हुआ। उन्होंने कहा कि यह देश के अंदर पहली टनल है, जो इतनी जल्दी तैयार हुई है। देश के अंदर कोई भी टनल  आज से पहले इतनी जल्दी तैयार नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2022 मार्च में इसका शिलान्यास किया था और पूर्व भाजपा सरकार में ही एक छोर से दूसरे छोर को मिली थी। 

भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में ही जयराम ठाकुर ने इसका निरीक्षण किया था और स्पॉट पर जाकर पैराफिट आदि बनाने के आदेश दिए थे। कांग्रेस सरकार ने तो सिर्फ उसमें पेंट किया व चित्रकला की है और गेट सजाये हैं। उन्होंने कहा कि पूरी टनल तो भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनी है।

बलबीर वर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री ऐसे ब्यान देते हैं जिसका कोई प्रमाण नहीं है, और तथ्य से परे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर अगर भारत सरकार की योजनाएं और उसके पैसे न आए तो हिमाचल प्रदेश के सभी डेवलपमेंट बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2675 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश को मिला है। इसी राशि से लोक निर्माण विभाग चला है। सीआरएफ से हिमाचल प्रदेश को पैसे मिले हैं। नेशनल हाइवे से हिमाचल प्रदेश को पैसे मिले हैं और नाबार्ड से हिमाचल प्रदेश को लोन विधायक प्राथमिकता में मिला है वह भी केंद्र सरकार से मिला है। उन्होंने कहा कि फोरलेन का पैसा भी सेंट्रल गवर्नमेंट से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीडब्लयूडी विभाग में सभी डेवलपमेंट सेंटर गवर्नमेंट के पैसे से हो रही है और जल जीवन मिशन के तहत होने वाले सभी कार्य भी केंद्र सरकार की मदद से पूरे हो रहे हैं। 

वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को शिमला शहर के लिए जब 500 करोड़ रुपये मिले थे तो उसी में ही 58 करोड़ रुपये की एनडीएस भाजपा सरकार में हुई थी और इसमें 53 करोड़ के करीब-करीब टनल में खर्चा हुआ है और 12 करोड़ के करीब इसकी साइड डेवलपमेंट के लिए खर्चा हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी भी पूरी तरह से साइड डेवलपमेंट नहीं हुई है। उसका अभी भी कार्य चला हुआ है, कांग्रेस सरकार ने तो आनन फानन में कल उसका उद्घाटन कर दिया।

बलवीर वर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस ने जहां एक गैंती तक नहीं चलाई, वहां का भी श्रेय लेने का कार्य कर रही है। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि प्रदेश में अभी कांग्रेस की सरकार है और उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि अपने नाम की पट्टिका लगाने की क्या जल्दी लगी है कि टनल के कार्य को पूरा होने का इंतजार तक नहीं कर पर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *