Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को जिला किन्नौर के निचार मंडल के तहत उर्नी ग्राम पंचायत में लगभग 60 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित विष्णु मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देवता जी के सामने शीश नवाया और स्थानीय लोगों को मंदिर निर्माण की बधाई दी।

राजस्व मंत्री ने इस दौरान उर्नी पंचायत के लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी और लोगों की जायज मांगों को सहानुभूतिपूर्वक पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार सभी जरूरतमंदों व पात्र लोगों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं तथा पूर्ण प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिला किन्नौर को विकास की दृष्टि से एक आदर्श जिला बनाने के कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। जिला के लोगों को सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वह दिन रात प्रयासरत हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की लोगों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं ताकि लोगों को लाभान्वित कर उन्हे हर मूलभूत सुविधा प्रदान की जा सके। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *