शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथि पर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिंवगत प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. इन्दिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया और देश की एकता व अखण्डता को कायम रखने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी उनकी जयंती पर स्मरण किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेताओं ने देश के प्रति सरदार पटेल के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) रजनीश किमटा, महासचिव प्रशासन यशवन्त छाजटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, विनीत गौतम, आनन्द कौशल, देवेन्द्र बुशैहरी, चन्द्र प्रभा नेगी, यशपाल तनाईक, अनिता वर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्दर चौहान, पार्षद शीनम कटारिया, अश्वनी सूद, राज कुमार शर्मा, गीतांजली भागड़ा, जिला शिमला ग्रामीण महिला अध्यक्ष वनिता वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल-कोटखाई मोती लाल डेरटा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा, प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, चन्द्र मोहन ठाकुर, बलदेव ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, रिपना कलसाईक, उषा मेहता, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, निर्मला शर्मा, गीता चौहान सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
