Spread the love

रिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने शनिवार को यहां बताया कि जिला में 22 से 24 अक्टबर, 2023 तक प्रथम जनजातीय-सह-भ्रमण महोत्सव द-किन्नर कैलाश टूरिजम होटल कल्पा में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश व प्रदेश सहित जनजातीय जिलों के साहित्यकार अपना अनुभव सांझा कर साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।

उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर, 2023 को महोत्सव के प्रथम दिन पदमश्री विद्यानंद सरैक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर प्रकाश डालेंगे। इसके अतिरिक्त जिला किन्नौर के साहित्यकार विद्यासागर नेगी किन्नौरी साहित्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। हिलिंग हिमालयाज के संस्थापक परदीप सांग्वान वृत्तचित्र प्रस्तुत कर पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के बारे जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा कवियत्री तथा ओड़ीसी शास्त्रीय नर्तक राजश्री राठौर द्वारा ओड़ीसी शास्त्रीय डांस प्रस्तुत किया जाएगा। इसके उपरांत मेधावी शर्मा द्वारा अध्यन्न के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा तथा जनजातीय साहित्य पर साहित्यकारों के मध्य सामूहिक चर्चा आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि 23 अक्टूबर, 2023 को महोत्सव के दूसरे दिन नवतेज सारना सेवानिवृत आई.एफ.एस अपनी साहित्यक यात्रा के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। सेवानिवृत आई.ए.एस दीपक सानन जनजातीय संस्कृति के विकास तथा कुछ वर्षों में हुए किन्नौर के विकास की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। इसके उपरांत सेवानिवृत आई.ए.एस शरब नेगी किन्नौर की सांस्कृतिक विशेषताएं, चुनौतियां और हमारे प्रेरणा के स्त्रोत/पथ प्रदर्शक विषय पर प्रकाश डालेंगे। इसके उपरांत राजश्री राठौर अपने साहित्यक अनुभव साझा करेंगी व यशिका शिंगला की वार्ता के उपरांत कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

उपायुकत ने बताया कि 24 अक्टूबर, 2023 को महोत्सव के तीसरे दिन कहानी के पीछे-तीन लेखक, एक मंच विषय पर चर्चा का आयोजन किया जाएगा तथा मेधावी शर्मा अध्यन्न की क्षमता में सुधार विषय में जानकारी प्रदान करेंगी। इसके उपरांत ट्राइबल गर्ल (ब्लॉगर) जनजातीय क्षेत्र पर अपने अनुभव सांझा करेंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान कला प्रदर्शनी तथा अन्य प्रदर्शनियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *