Spread the love

शिमला। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज यहां विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को हर महीने की 10 तारीख तक डिपुओं में राशन पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लोगों को एकमुश्त राशन सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम इन्तजाम किए जाएं और राशन पहुंचाने के लिए होने वाली प्रक्रिया की तैयारियां भी पहले से पूरी करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डिपुओं और गोदामों में किसी प्रकार की कोताही न हो। यदि किसी डिपु या गोदाम में किसी भी प्रकार की कोताही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया। हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबन्ध निदेशक मानसी सहाय ठाकुर, निदेशक आबिद हुसैन सादिक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *