शिमला। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र को उनके जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करता है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि संगठन से लेकर सरकार तक सभी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जीवन प्रेरणा का स्त्रोत रहा है, जिन्होंने अपने जीवन को भारतमाता की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का हर क्षण राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए लगता है और नए भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों में पहुंंचाया है और परंपम्पओं से लेकर कला संस्कृति की बात को विश्व पटल पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐसी नींव रखी जो नया भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत की है। मोदी ऐसा नेता हैं जिनके जीवन से हम सबको सीखने कि प्रेरणा मिलती है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं जिसे उनके नेतृत्व में काम करने का व सिखने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने मुसीबतों के समय मरीजों की मदद की है। मरीजों को महंगे से महंगे इलाज के लिए पैसा नहीं खर्चना पड़ता है। ऐसे भी व्यक्ति मिले जो रेहड़ी फड़ी चलाते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब जान का संकट था तब स्वनिधि योजना का लाभ मिला और मुसीबतों से निकालने का कार्य किया।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये चोर-चोर मौसेरे भाई का संगठन है। इनकी न कोई विचारधारा है और न देश के प्रति कोई विजन है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इनके टकराव की स्थिति ज़ब पैदा होगी तो सम्पूर्ण देश देखेगा। यह इंडिया गठबंधन अहंकारी, मौकापरस्त व घमंडी लोगों का मिश्रण है जो सनातन को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए, इसलिए ही कार्य कर रहा है। इस गठबंधन में बर्तन टकराना तो निश्चित है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में महिला के साथ हुई घटन दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री के गृह जिला से इस तरह की घटना होना बहुत ही शर्मनाक है। किसी महिला के साथ इस तरह का अत्याचार होना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शाषित जो प्रदेश हैं जैसे राज्यस्थान में प्रत्येक दिन 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आते हैं, परन्तु वहां आवाज नहीं उठती है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के विषय में कांग्रेस ने केवल राजनीति की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू को अपने क्षेत्र पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस शासित जितने भी प्रदेश हैं, वहां की क़ानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भी कानून व्यवस्था चरमराती हुई दिखाई दे रही है।
इस मौके पर अनुराग ठाकुर के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, सुरेश भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, राकेश डोगरा, गौरव कश्यप, प्रेम ठाकुर, सुनील धर, युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज, सुदीप महाजन, रमा ठाकुर, राजेश शारदा, संजीव चौहान, भाजपा पार्षद और जिला मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
