Spread the love

शिमला। भाजपा के पूरे प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद ने कोटखाई मंडल का दौरा किया इस दौरान उन्होंने कोटखाई भाजपा मंडल की बैठक ली। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार सेब बागवान विरोधी है।

कश्यप ने कहा कि वर्तमान आपदा की घड़ी में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भारी मात्रा में सड़के बंद रही इन सड़कों को खुलवाने की दृष्टि से यह सरकार फेल रही। सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पाया और निराशा का सामना करते हुए बागवानों ने इस सब को नदी नालों में बहा दिया, यह लोग सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे पर सरकार ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का दुरुपयोग करते हुए इन लोगों पर जुर्माना लगा दिया आज इस किसान भाई को एक लाख रुपए भरने पड़ेंगे। उन्होंने पूछा कि यह कैसा न्याय है जहां लोग राहत की आस लगाए बैठे होते हैं, वहां सरकार उनके ऊपर जुर्माना लगा देती है। भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

कश्यप ने कहा कि शिमला जिले की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव में भीषण अग्निकांड में नौ मकान राख हो गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने यहां का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिले। इस आग से 21 परिवार बेघर हो गए। वहां आग‌ लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए, लेकिन प्रभावित परिवारों के लोगों के तन के कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचाया जा सका।

सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार की तरफ से इन परिवारों को उचित राहत नहीं मिली। उनकी मांग है कि सरकार इन सभी परिवारों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि वे एमपी लैड फंड से इस क्षेत्र के लिए जल्द राशि प्रदान करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, जिला अध्यक्ष अरुण फालटा, मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *