Spread the love

मंडी। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार ने अपनी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा व सुन्दरनगर के विधायक व प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल का धन्यवाद किया है। नितेन कुमार ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी विभिन्न संगठनों जैसे विद्यार्थी परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।

नितेन कुमार राजनीति के क्षेत्र में 2009 में भाजपा सुंदर नगर मंडल, युवा मोर्चा, मंडल महामंत्री उसके उपरांत अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला मंडी महामंत्री रहे हैं। यही नहीं वे अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सुंदर नगर महामंत्री बने। इसके बाद अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, उसके उपरांत अनुसूचित जाति मोर्चा और प्रदेश महामंत्री जैसे दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास किया है। आज पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेवारी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सौंपी है। उन्होंने कहा कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान द्वारा जो विश्वास उन पर जताया गया है उसके लिए वो हाईकमान के आभारी हैं और वह जल्दी ही संगठन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार अपना कार्य करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *