Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को यहां राज्य कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भेंट की और उच्च न्यायालय में उनके मामले में तेजी लाने के दृष्टिगत दृढ़ प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के गंभीर प्रयासों के कारण मामले का फैसला कंप्यूटर शिक्षकों के पक्ष में हुआ है और इससे 1324 शिक्षकों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक 2001 से प्रदेश के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है और यह निर्णय राजनीति से प्रेरित न होकर कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की भावना से लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमित वित्तीय संसाधनों और मूसलाधार बारिश से हुई तबाही के बावजूद, राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लेना जारी रखेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *