Spread the love
शिमला। शिमला में विभिन्न असुरक्षित स्थानों और सभी स्कूलों का आकलन करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है ,जोकि भारी बरसात से हुए नुकसान आकलन करने के साथ-साथ तत्काल रोकथाम के उपाय सुझाएगी। ये जानकारी उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि इस समिति में भूवैज्ञानिक अनिल कुमार सिंह राणा, गौरव शर्मा, सुरेश भारद्वाज, अतुल शर्मा सदस्य के रूप में तथा सहायक भूवैज्ञानिक सुनील वर्मा सदस्य सचिव के रूप में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह समिति जिला प्रशासन के साथ परामर्श करके सभी अपेक्षित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी और तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों विभिन्न क्षेत्रों से आ रही मांग को लेकर उपायुक्त द्वारा 23 अगस्त 2023 को निदेशक उद्योग विभाग को पत्र लिखकर भूवैज्ञानिकों की टीम भेजने का आग्रह किया गया था ताकि शिमला शहर के सभी स्कूलों और विभिन्न असुरक्षित स्थानों का निरीक्षण किया जा सके और उसी के अनुरूप सुधारात्मक कार्रवाई आरंभ की जा सके। इस सम्बन्ध में त्वरित कार्रवाई करते हुए निदेशक उद्योग विभाग द्वारा भूवैज्ञानिकों की टीम को नियुक्त किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *