शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से नई दिल्ली में भेंट कर उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में पीएमजीएसवाई बेच 2 के तहत वर्ष 2023-24 के लिये 54 सड़को को 599.55 करोड़ रुपए की सड़क योजनाओं के प्रारूप को मंजूरी देने का आग्रह किया है। इस संदर्भ में उन्होंने एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री को नई दिल्ली में दी।
इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे।
