Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा है कि वह इस आपदा की घड़ी में राजनैतिक रोटियां सेंकने मे लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सारी मशीनरी राहत व बचाव कार्यों में जुटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस भयावह त्रास्दी में राजनीति नहीं करनी चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को यहां एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री के उस बयान को जिसमें उन्होंने सरकार पर राहत व बचाव कार्यों में असफल रहने का आरोप लगाया है, को पूरी तरह निराधार व लोगों को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राहत व बचाव कार्यों में जुटी है। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री कांग्रेस विधायक, नेता व सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में राहत कार्यो में दिन रात जुटे हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। लोगों से मिल रही हैं और लोग राहत व बचाव कार्यों से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उनकी हरसंभव मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल्लू, मनाली व लाहौल घाटी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 60 हजार से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। वहीं, राहत शिविरों में सभी लोगों को रहने खाने की समुचित व्यवस्था की गई है।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि उन्हें इस आपदा की घड़ी में सरकार के साथ सहयोग करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार से राहत व पुनर्वास कार्यों के लिये विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी इस आपदा के लिये प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद जारी करने की पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से इस आपदा से निपटने के लिए विशेष आर्थिक मदद का आग्रह करेंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *