Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण का फिर विस्फोट हुआ है। राज्य में ऊर्जा मंत्री के अलावा उनकी दो बेटियां और पीएसओ भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। राज्य में आज लाहौल-स्पीति जिले को छोड़ शेष सभी जिलों में कोरोना संक्रमण के केस आए हैं। आज राज्य में 131 नए केस आए हैं। इनमें से कुल्लू में 47, हमीरपुर में 21, सोलन में 16, ऊना में 14, सिरमौर में 9, बिलासपुर व मंडी में सात-सात, कांगड़ा व शिमल में चार-चार, चंबा व किन्नौर में एक-एक मामला पाजिटिव आया है। अब राज्य में कुल 3045 कोरोना संक्रमण के मामले हो गए हैं। एक्टिव केस 1142 हैं और अब तक 1865 मरीज ठीक हुए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *