Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने श्री राम जन्मभूमि में भूमि पूजन और राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने की शुभ घड़ी में विश्विद्यालय में हलवा वितरण कर के समस्त विश्वविद्यालय परिवार का मुँह मीठा करवाया।
इकाई के अध्यक्ष विशाल वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आज बरसों की लंबी यात्रा और बरसों से दिन रात किये जा रहे संघर्ष की वास्तिविक जीत हुई है। आज हर उस संघर्षकारी को अनुभूति हो रही होगी जो इस संघर्ष के लिए साक्षी रहा होगा और आज हर उस व्यक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है जो राम मंदिर के लिए लम्बी लड़ाई लड़ते हुए आज इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने कहा कि आज वास्तव में ऐतिहासिक दिन है जो शताब्दियों के बाद आया है। आज देश के हर जन मानस में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के हर नागरिक को ऐसी शुभ घड़ी में बधाई सन्देश देती है।

विशाल वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्कालीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कारसेवक के रूप में कई यातनाएं झेली है और राजनीतिक के दबाव में प्रशासन के आड़े कानूनी कार्रवाई का सामना करते हुए भी अपना योगदान दिया है। आज वास्तव में विद्यार्थी परिषद के साथ-साथ समस्त देशवासियों को उल्लास एवं खुशी का अवसर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *