Spread the love

शिमला। आईजीएमसी एवं दंत कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान हरिंद्र सिंह मैहता ने की। इसमें महामंत्री हनीश ठाकुर उप प्रधान भीष्म, कोषाध्यक्ष अरविंद पाल, स्टेट लेबोरेट्री संघ के प्रधान राजन भिमटा स्टेट रेडियोलिसट संघ के वरिष्ठ उप प्रधान चितरंजन, जितेन्द्र, कपूर सिंह जिस्टू, चमन, विनोद शर्मा व कैलाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस बैठक में पैरामेडिकल स्टाफ की समर वेकेशन व विंटर वेकेशन को फिर से बहाल करने पर चर्चा हुई।

हरिंद्र सिंह मैहता ने कहा कि यह वेकेशन बिना किसी कारण पिछले कुछ सालों से बन्द कर दी गई है, जबकि यह वेकेशन जब से इस कालेज की स्थापना की गई है तब से दी जा रही थी और जिसे रोकने का कोई भी औचित्य नहीं बनता था। इस मीटिंग के तुरन्त बाद संघ के पदाधिकारी आईजीएमसी के वरिष्ठ एमएस डॉ. राहुल राव से भी और उन्हें भी इस विषय को लेकर अवगत कराया गया। इसमें उन्होंने अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। संघ इस विषय को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी शांडिल व स्वास्थ्य सचिव से भी मिलेगा।
साथ ही साथ संघ ने आईजीएमसी व दंत चिकित्सालय के कर्मचारियों की समस्याओं से भी अवगत करवाया। साथ ही कर्मचारियों के हित में किये गये कार्यों को लेकर उनका धन्यवाद भी किया। संघ ने डॉ. राहुल राव की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे सहयोग की कामना करते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *