शिमला। हिमाचल में आज कोरोना संक्रमण के 61 मामले पाजिटिव आए हैं। बिलासपुर में 17, सोलन में 12, कांगड़ा में 10, मंडी में 7, सिरमौर में 5, शिमला में दो, हमीरपुर में 3, चंबा और कुल्लू जिलों में में 2-2 और ऊना में एक मामला पाजिटिव आया है। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल 2879 मामले हो गए हैं। इनमें से 1710 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 1129 एक्टिव केस हैं। 24 घंटे में 52 मरीज इस रोग से ठीक हुए हैं।
