Spread the love
धर्मशाला। वर्तमान प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए सेवा और समर्पण की भावना से काम कर रही है, जिसके लिए जनभावनाओं और इलाके की जरूरतों के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाया जायेगा। यह बात कृषि एव्म पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार ने रविवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत भलाड़ तथा आम्बल पंचायत के ठेहडू, कालदूं व हरियाँ वार्ड में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों-पुलों और पेयजल लाइनों का कांग्रेस सरकार के समय में जाल बिछाया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने इस क्षेत्र के विकास को नजरअंदाज किय, लेकिन वर्तमान सरकार इस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकासात्मक योजनाओं को धरातल पर लागू करने के साथ गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी व समयबद्ध पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने प्रदेश में हुए समग्र विकास का श्रेय कांग्रेस पार्टी की सरकार को देते हुए कहा कि न तो हमारी सरकार झूठी घोषणाएं करती है और न ही अपने बड़े-बड़े कामों का व्याख्यान करती है। कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण तथा विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के समय लोगों से किए गए वायदों को प्रदेश सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने निराश्रित बच्चों के कल्याण के लिए ’’मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना’’ आरम्भ की है। इस फैसले से प्रदेश में जहां हजारों बेसहारा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार वहन करेगी, वहीं 27 वर्ष की आयु तक इनका पूरा खर्च उठाएगी। उन्होंने लोगों का विधान सभा चुनाव में उनके पक्ष में जनसमर्थन के लिये आभार प्रकट किया।
उन्होंने क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर बोलते हुए लोगों को भरोसा दिया कि सभी घरों और क्षेत्रों को समुचित मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नई-नई योजनाओं पर विभाग द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है, जिससे पेयजल की समस्या से पूरी तरह निजात मिलेगी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि निकट भविष्य में विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से जनता के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने की अपील की ताकि जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होने आम्बल पंचायत के लोगों द्वारा आईआरडीपी सर्वें की चयन प्रक्रिया पर उठाये गए मामले पर बीडीओ, नगरोटा सूरियाँ को दोबारा सर्वे करने तथा पात्र लोगों को इसके अंतर्गत शामिल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने इस अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया तथा शेष समस्याओं को शीघ्र हल करने के संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने भलाड़ में गत दिवस सम्पन्न छिंज के लिए कमेटी को अपनी तरफ से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।
ये रहे मौजूद
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार, एसडीओ रमेश शर्मा,उपमंडलीय भू-सरंक्षण अधिकारी चंचल राणा, एसएमएस (कृषि) ज्योति रैणा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ बलबीत कुमार, भलाड़ पंचायत के प्रधान मंगल सिंह, आम्बल पंचायत के प्रधान केवल चौहान, बीडीसी रमना कुमारी, यूथ कांग्रेस नेता अभिषेक, कांग्रेस नेता महेश (महेशी), भीम राज, सुखदेव, रजत शर्मा, ओम प्रकाश, अमन राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडलों की सदस्य, विभागों के अधिकारी व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *