Spread the love
धर्मशाला। विधायक सुधीर शर्मा ने गुरुवार को धर्मशाला में अग्निशमन विभाग के आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। 2.31 करोड़ रुपये से बने इस तीन मंजिला भवन में फायर कर्मियों के लिए 10 आवासीय सेट हैं।

शर्मा ने कहा कि वे धर्मशाला में ऐसी समृद्ध कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं, जिसमें सभी कर्मी सुगमतापूर्वक, सुव्यवस्थित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसी दृष्टि से सरकारी कार्यालयों के ढांचागत सुधार और आवासीय सुविधाओं के विकास पर बल दिया जा रहा है, ताकि एक अच्छे माहौल में सब मिलकर धर्मशाला की तरक्की के लिए काम करें।

धर्मशाला को ‘बिग इवेंट सिटी’ के तौर पर आगे ले जाएंगे
सुधीर शर्मा ने धर्मशाला को ‘बिग इवेंट सिटी’ के तौर आगे ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के नियोजित विकास के साथ इसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि ये दुनियाभर के आयोजकों का पसंदीदा स्थल बने। धर्मशाला में 130 करोड़ रुपये से बनने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर इसमें बहुत सहायक होगा।
आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में काम
सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में एकीकृत प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। सरकार आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में निवेश के महत्व को भलीभांति पहचानती है, जो प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए इन क्षेत्रों में मूलभूत ढांचे के विकास के लिए निजी निवेश अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार इसे प्रोत्साहन दे रही है। इसी मकसद से चेतड़ू में आईटी पार्क और बनगोटू में आईटी, वेलनेस परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा नरवाणा में धौलाधार बॉयोडायवर्सिटी पार्क के निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर कमांडेंट होम गार्ड मदन लाल कौशिक ने विधायक का स्वागत करते हुए विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *