शिमला। हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय कर्मचारी एवं श्रमिक समन्वय समिति के 12वें त्रिवार्षिक चुनाव में पुरषोत्तम चौहान को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, धर्मपाल को महासचिव चुना गया है।
इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश स्थित सभी मुख्य केन्द्र सरकार कायालयों में संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और 2023-26 के लिए कार्यकारिणी का आम सहमति से गठन किया। जिन विभागों ने हिस्सा लिया, उनमें कार्यालय प्रधान महालेखाकार लेखा परीक्षक व लेखा व हकदारी, डाक विभाग, आयकर विभाग, केन्द्रीय लोक निर्माण, जनगणना विभाग, भारत सरकार मुद्रणायालय, ऑल इण्डिया रेडियो एवं दूरदर्शन, भारतीय उच्च अध्यन संस्थान, फोरेस्ट सर्वे ऑफ इण्डिया, केन्द्रीय आलू अनुसंधान केन्द्र तथा ई.पी.एफ.ओ सम्मलित हैं। यह चुनाव समन्वय समिति के पूर्व महासचिव एवं जे. सी.एम सदस्य के. एल. गौतम तथा हरीश जुल्का जो वर्तमान महासचिव थे और उनकी सेवानिवृत्ति दिनांक 31-05-2023 को होने वाली है, उनकी निगरानी में करवाया गया। जो कार्यकारिणी चुनी गई है उनके नाम की सूची ये रही।

