शिमला। हिमाचल में आज कोरोना संक्रमण के 70 मामले पाजिटिव आए हैं। सिरमौर जिले में 15, बिलासपुर में 11, ऊना में 10, सोलन में 9, कांगड़ा में 8, मंडी में 7, चंबा में 4, शिमला में तीन, कुल्लू में दो और एक मामला हमीरपुर जिले में पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 2634 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 1502 मामले ठीक भी हुए हैं और अब 1103 एक्टिव मामले हैं। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण के 15 मामले पाजिटिव आए हैं। वहां पांवटा के वार्ड नंबर 3 में एक, नाहन के पुरविया मोहल्ले में 5 मामले लाए हैं। वहीं, 5 मामले शिलाई में, एक मामला आंबवाला और एक दिगाली से आया है। सिरमौर के जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने बताया कि इनमें से 5 युवक/पुरुष जिनकी उम्र 7 वर्ष से लेकर 73 वर्ष के बीच है और एक युवती जिसकी उम्र 25 वर्ष है। इनमें एक मामला वार्ड नंबर 3 पांवटा साहिब का और 5 मामले पुरविया मोहल्ला नाहन के हैं। बिलासपुर जिले में एम्स कोठीपुरा के निर्माण कार्य में लगे 11 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देररात ऊना जिले में कोरोना संक्रमण के 10 मामले पाजिटिव आए हैं। वहीं, शिमला जिले में तीन मामले पाजिटिव आए हैं। राजधानी शिमला में पाजिटिव आए मामले शहर के उपनगर संजौली, भराड़ी और कसुम्पटी में आए हैं। इनमें से दो पहले पाजिटिव पाए गए मरीजों के कांटेक्ट्स में थे।
